Jharkhand: शादी के 4 दिन पहले प्रेमिका ने ली प्रेमी की जान

0
1
Jharkhand

गुमला पुलिस ने घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव में शादी से 5 दिन पूर्व हुई रवि गोप की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि रवि की प्रेमिका उससे कहीं और शादी करने से नाराज थी। रात में मिलने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसी गांव की रहनेवाली लड़की शांति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल के मुताबिक, करीब 7-8 वर्षों से रवि गोप के प्रेम संबंध अपनी पड़ोसन शांति से थे। कुछ दिनों पहले रवि की शादी उसके घरवालों ने कहीं और तय कर दी थी। 1 मई को रवि गोप की शादी होनेवाली थी। घर में शादी को लेकर के रस्में शुरू हो गई थी। रवि की शादी से उसकी प्रेमिका शांति काफी नाराज चल रही थी।

26 अप्रैल की रात शांति ने रवि को मिलने के लिए गांव से करीब सौ मीटर दूर अपने पुआल बाड़ी में बुलाया। यहां रवि और शांति के बीच काफी बकझक हुई। शांति इस बात से नाराज थी कि रवि शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बना चुका था। दवा खिलाकर करीब तीन बार उसका गर्भपात भी कराया था। लेकिन समय आने पर शादी कहीं और कर रहा था।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उस रात दोनों पुवाल बाड़ी की बाउंड्री पर बैठ कर बात कर रहे थे। इसी बीच बहस से तंग आकर रवि ने शांति का दुपट्टा लिया और उसे अपने गले मे फंसा लिया। बोलने लगा कि तुमसे शादी के लिए मेरे घरवाले नहीं मानेंगे। इसलिए मैं ही जान दे देता हूं। शांति पहले से गुस्से में थी। उसने रवि को अचानक बाउंड्री से धक्का दे दिया, जिससे दुपट्टा उसके गले में फंस गया और दम घुटने लगा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इसके बाद शांति ने रवि के गले में फंसे अपने दुपट्टे को निकाल कर जला दिया गया। पुलिस ने शांति के घर से दुपट्टा का जला अवशेष, ब्लेड का टुकड़ा जिससे दुपट्टा काटा गया और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। शांति को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here