Jharkhand: शादी से लौट रहा था परिवार, हादसे में 5 की मौत, 28 घायल

0
1
Jharkhand

गुमला में एक परिवार की शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब शादी करके घर लौटते वक्त सड़क हादसे में लड़की के माता-पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 28 घायल हुए हैं। इनमें 12 की हालत गंभीर है। उनमें से तीन को रिम्स रेफर किया गया है, घटना गुमला के डुमरी प्रखंड में हुई।

शादी के बाद युवती के परिजन डुमरी के सारंगडीह से पिकअप वैन में सवार होकर वापस अपने घर कटारी जा रहे थे। कार में 45 से 55 लोग सवार थे। इसी बीच पिकअप अनियंत्रित हो गई और तीन बार पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि पांच लोगों की तत्काल मौत हो गई। टक्कर के बाद वहां भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस से सभी घायलों को चैनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें से तीन को सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने रिम्स भेज दिया। मृतकों में लड़की की मां लूंदरी देवी(45) पिता सुंदर गयार(50) सविता देवी(35), पुलीकार किंडो(50), अलसु नागेसिया(30) शामिल है।

घायल प्रदीप कुमार ने बताया कि वे सभी शादी से लौट रहे थे। शादी के बाद लड़की को विदा किया गया। उसके बाद लड़की पक्ष के सभी लोग पिकअप से घर आ रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से वर व वधू पक्ष के घरों पर मातम पसर गया है। मिनटों में शादी का उत्साह काफूर हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here