JP Nadda: आतंकवाद का किसी राज्य या धर्म से कोई संबंध नहीं

जेपी नड्डा ने कहा क, 'द केरल स्टोरी' उस जहरीले आतंकवाद को उजागर करती है, जो कि एक नए प्रकार का है। जो बिना गोला-बारूद का है।

0

‘The Kerala Story’ फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) रविवार को बेंगलुरु में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गरुड़ मॉल में इस फिल्म को देखा।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने ने कहा कि, यह फिल्म एक नए प्रकार के आतंकवाद को उजागर करती है। जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि, ‘द केरल स्टोरी’ उस जहरीले आतंकवाद को उजागर करती है, जो कि एक नए प्रकार का है। जो बिना गोला-बारूद का है। इस तरह के आतंकवाद का किसी राज्य या धर्म से कोई संबंध नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, ये फिल्म देखकर हमारी जनता समझ पाएगी कि किस तरीके की साजिश हमारे समाज को खोखला करने के लिए, समाज को कमजोर करने के लिए रची जा रही है और हमें इस से आगाह होना चाहिए।

इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का विरोध कर रहे हैं, वे प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के समर्थक हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि, ‘द केरल स्टोरी’ ने उस साजिश का पर्दाफाश किया जिसमें हिंदू और ईसाई लड़कियों को आतंकवाद के लिए मजबूर किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here