JSSC CGL 2024 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, 2000 से अधिक पदों के लिए अगले महीने परीक्षा

0
JSSC CGL 2024 admit card

जेएसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के जरिए झारखंड में दो हजार से अधिक पदों को भरा जाना है। ये भर्तियां विभिन्न पदों पर करि जाने वाली है। जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 आज जारी हुआ है। कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 आज यानी 22 जनवरी को जारी कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से झारखंड जेएसएससी सीजीएल के एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल यानी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। झारखंड जेएसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा 28 जनवरी को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

किस-किस का होगा एडमिट कार्ड में विवरण

जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उम्मीदवार का पता, पंजीकरण संख्या, आधार संख्या, परीक्षा तिथि और समय और रोल नंबर सहित का विवरण होगा । जेएसएससी सीजीएल भर्ती अभियान का लक्ष्य सहायक शाखा अधिकारी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 2,027 रिक्तियों को भरना है।

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 के कितने चरण होंगे

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 में दो चरण होते हैं- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, जनरल साइंस, जनरल स्टडीज और जनरल नॉलेज पर प्रश्न होंगे। यह परीक्षा दो घंटे की है. जेएसएससी सीजीएलपरीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में 450 अंकों के 150 प्रश्न होंगे।

जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 ऐसे कर सकते है डाउनलोड :

जेएसएससी सीजीएल (झारखंड कर्मचारी चयन) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे ओप्शन्स में सीजीएल के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
इसके बाद ‘Download JSSC CGL admit card 2024′ लिंक पर क्लिक करके। जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा जिसके बाद
जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here