कन्नौज: सुब्रत पाठक के नाम पर लगी लोकसभा उम्मीदवार की मोहर, समर्थकों में दिखी खुशी

0

यूपी के कन्नौज (Kannauj) से सांसद सुब्रत पाठक को एक बार फिर से लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। सुब्रत पाठक के नाम पर मोहर लगने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिलने लगी है।

सुब्रत पाठक पर एक बार फिर से पार्टी ने जताया भरोसा

कन्नौज (Kannauj) जिले में लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का नाम फाइनल होते ही कन्नौज की सियासत का माहौल अब अपने रंग में दिखने लगा है। दूसरे दिन ही कठेरिया समाज के लोगों ने सुब्रत पाठक को जिताने के लिए एकजुट होकर एक मंच पर एकत्रित होकर सबका साथ सबका विकास के साथ इस बात चुनाव जीत की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यमंत्री असीम अरूण के साथ सांसद सुब्रत पाठक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री असीम अरूण ने सुब्रत पाठक को जिताने के लिए कठेरिया समाज के लोगों से अपील भी की।

राज्य मंत्री बोले सुब्रत पाठक को टिकट मिलना सौभाग्य

राज्यमंत्री असिम अरूण ने कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की दोबारा कन्नौज सीट से टिकट फाइनल होने जाने को लेकर कहा कि सबसे बड़ा सौभाग्य है कि कल शाम को सुब्रत पाठक का सेवाकाल का टिकट की घोषणा हुई है और आज यह पहला कार्यक्रम कन्नौज में मंडी समिति में कठेरिया समाज द्वारा आयोजित किया गया। रामू कठेरिया हमारे कर्मठ ब्लाक प्रमुख ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में हमारे साथी यहां एकजुट है सुब्रत भइया की ताकत बढ़ाने में। इसके साथ – साथ जो ग्राम प्रहरी पूर्व में ग्राम चौकीदार बोलते थे‚ वह भी बड़ी संख्या में उपस्थित है‚ हमने सबने मिलकर उनका सम्मान किया। कानून व्यवस्था को मजबूत करने में उनका बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है और आने वाले समय में ग्राम प्रहरियों चौकीदारों उनकी व्यवस्थाओं काे हम लोग और मजबूत करेंगे। उनका और बेहतरीन योगदान कैसे लें‚ इस पर काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here