कानपुर: शादी वाले दिन दुल्हन ने जहर खाकर की आत्महत्या

0
suicide

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी वाले दिन एक दुल्हन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद शादी वाले घर में अचानक से मातम छा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर युवती के शव को कब्जे में लिया गया।

बाथरूम में जहर खाकर दुल्हन ने की आत्महत्या

कानपुर में कुछ ही घंटे में एक घर पर बारात आनी थी लेकिन अचानक से बारात वाले घर से मौत की खबर सामने आ गई। जिसके बाद परिवार के लोगों में रोना पीटना शुरू हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मामला पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गोपालनगर आरा मशीन रोड का बीएड कर चुकी बेटी अनुुपमा की शादी बर्रा इलाके में रहने वाले एक युवक से होना थी। घर में बारात के आने की तैयारी जोरो पर चल रही थी। तभी दुल्हन अचानक से बाथरूम में नहाने के लिए चली गई। काफी देर तक दुल्हन बाथरूम से बाहर नहीं आई तब परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सबके होश उड़ गए। दुल्हन के मुंह से झाग निकल रहा था। दुल्हन की हालत देख लो घबरा गए और आनन-फानन में अस्पताल की तरफ दुल्हन को लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शादी वाला घर मातम में तब्दील हो गया।

घर से बेटी की उठनी थी डोली, उठ गई अर्थी

अचानक से कोई अनुपमा की मौत के बाद मां कुसुम की हालत बिगड़ गई तो वहीं भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। कोई यह नहीं समझ पा रहा है कि अचानक से अनुपमा ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि आज हमारे घर से डोली उठाने थी लेकिन ऐसा वक्त आ गया कि जिसकी डोली उठाने थी वह अब अर्थी में जा रही है। इस मामले में पुलिस की तरफ से भी बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि युवती इस शादी से खुश नहीं थी। फिलहाल में हमारी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here