Karnataka: धारवाड़ में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की चाकू गोद कर हुई हत्या

कर्नाटक के धारवाड़ में बीजेपी युवा शाखा के एक पदाधिकारी और ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार की हत्या कर दी गई है।

0
39

कर्नाटक (Karnataka) के धारवाड़ (Dharwad) में बीजेपी युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हुबली पुलिस ने बताया कि, 18 अप्रैल की रात प्रवीण कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। तीन अज्ञात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जिस कार्यकर्ता की हत्या हुई उनका नाम प्रवीण कुमार है। बता दें कि, प्रवीण भारतीय जनता युवा मोर्चा के धारवाड़ इकाई के सदस्य और ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष थे।

पुलिस अधीक्षक बी लोकेश (B Lokesh) ने बताया कि, घटना जिले के कोट्टूर गांव में उदाचम्मा देवी मंदिर उत्सव के दौरान हुई। कुछ लोग नशे की हालत में पहुंचे थे और हंगामा करना शुरू कर दिया। जब प्रवीण ने उनसे पूछताछ की तो समूह ने झड़प शुरू कर दी। बाद में नशे की हालत में आए लोगों ने चाकू गोद कर उनका खून कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here