कासगंज: मानव कल्याण समिति ने गरीबों को बांटे कंबल

0

यूपी के कासगंज (Kasganj) में मानव कल्याण समिति के द्वारा गरीब असहाय लोगों को कंबल बांटने का काम किया गया। कंबल मिलने के बाद गरीबों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली और उन्होंने संस्था के लोगों का धन्यवाद किया।

मानव संस्था के लोगों ने गरीबों को बांटे कंबल

यूपी के कासगंज (Kasganj) में कड़ाके की ठंड से गरीबों को बचाने के लिए मानव संस्था के लोगों ने जिम्मा उठा दिया है। संस्था के लोग जगह- जगह पर पहुंचकर गरीब असहाय लोगों को कंबल देने का काम कर रहे हैं। जिससे उनको ठंड से राहत मिल सके। बताते चलें कि गंजडुंडवारा नगर में रेलवे रोड स्थिति पंचायती बाग में मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा गरीब असहाय लोगों को कम्बल को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में नगर के सरस्वती विधा मंदिर के बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया गया। वही एक व्हाट्सएप, फ़ेसबुक, गूगल प्रोग्रम पर प्रस्तुत करते हुए संदेश दिया जो बच्चे आजकल इन सब प्लेटफॉर्म का यूज करने में लगे है उनको इन प्लेटफॉर्म से दूर रहकर शिक्षा पर जोर देने का संदेश दिया गया।

संस्था के लोगों ने कहा गरीबों की हर संभव करेंगे मदद

मानव संस्था से जुड़े लोगों ने कहा कि हम गरीबों की हमेशा से मदद करते आए हैं। जिन लोगों की लोग मदद नहीं करते हैं उन लोगों की मदद के लिए हम लोग सामने आते हैं। ऐसे में प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है और कई लोग खुले में आसमान के नीचे रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना न करना पड़े इसलिए हम लोगों के तरफ से गरीबों को कंबल देने का काम किया जा रहा है। जिससे उनको कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here