कासगंज: पुलिस की गोली लगने से दो इनामियां बदमाश हुए घायल

0
Two criminals injured

यूपी की कासगंज (Kasganj) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम किया है। इन दोनों बदमाशों के ऊपर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया।

पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने चला दी गोली

कासगंज (Kasganj) में आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस बदमाशों के साथ ऑपरेशन क्लीन गेम खेल रही है। जिसके तहत पुलिस बदमाशों से मुठभेड़ कर रही है और बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। पुलिस के द्वारा आज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जिनको रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बदमाशों के ऊपर रखा गया था 25-25 हजार का इनाम

पुलिस टीम के द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए इनामियां बदमाशों को लेकर पुलिस कप्तान अर्पणा रजत कौशिक ने मीडिया को बताया कि पुलिस द्वारा मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार किये गए अभियुक्त गण के कब्जे से एक एक तमंचा 315 बोर व कुछ जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों के ऊपर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए दोनो व्यक्तियों की पहचान आमोद व प्रमोद पुत्रगण राजेन्द्र निवासी नगला नरपत के रूप मैं हुई है, ये दौनो अभियुक्त इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोपी है। इन घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here