कौशांबी: 25 हजार के वांछित अपराधी रईस की पुलिस से हुई मुठभेड़

करारी पुलिस और एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह टीम को मिली बड़ी कामयाबी।

0

Kaushambi: 25 हजार के वांछित अपराधी रईस की पुलिस से मुठभेड़ हुई। रईश अहमद निवासी तुर्तीपुर का रहने वाला है। बता दे कि रईश अहमद पर 25 से अधिक मुक़दमे दर्ज है, जिसमें गोकशी के भी कई मुकदमे दर्ज है। थाना करारी का हिस्ट्रीशीटर (71 A), जो थाना चरवा का है 25000 का इनामी है। रईस हिसामपुर डेरा के पास छुपा हुआ था। सूचना पर थाना करारी पुलिस और एसओजी टीम के द्वारा उसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया तथा पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई मे पुलिस के द्वारा आत्म सुरक्षा मे फायर किया गया। रईस के दाहिने पैर में गोली लगी, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रईस के पास से एक अदद 315 बोर तमनचा, दो (315 बोर ) जिंदा कारतूस, तीन (315 बोर ) अदद खोखा कारतूस, 1 अदद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बरामद हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here