कौशाम्बी: किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया वर्ग विशेष का युवक

विहिप, बजरंग दल ने थाने का किया घेराव

0

Kaushambi: जिले में एक किशोरी को एक वर्ग विशेष का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस पर कार्यवाई नही करने का आरोप लगाकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने थाने का घेराव कर दिया। आनन फानन में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

घटनाक्रम के मुताबिक कौशाम्बी (Kaushambi) के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को गांव का ही वर्ग विशेष का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। जैसे ही इसकी जानकारी विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को हुई वह थाने पर पहुंच गए और थाने के बाहर घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here