कौशाम्बी: मुकदमे में सुलह ना होने पर दलित महिला से दबंगों ने की मारपीट

0
Kaushambi

Kaushambi: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा इमामगंज की रहने वाली दलित महिला प्रतिमा पत्नी साहब लाल के साथ दो वर्ष पूर्व गांव के दबंगों ने मारपीट कर गाली गलौज की थी। मामले में अपराध संख्या 04 सन 2020 कोखराज थाने में दर्ज हुआ था। यह मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। मुकदमे में लगातार सुलह-समझौते का दबाव दबंगों द्वारा दलित महिला पर डाला जा रहा है। महिला सुलह समझौते को तैयार नहीं है। इसी खुन्नस के चलते रात्रि 9:00 बजे फिर दबंगों ने दलित महिला को लाठी डंडा से बेरहमी से पीटा है। दबंगों ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने का प्रयास किया है।

महिला ने दबंगो पर आरोप लगाया है कि उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया गया है। महिला का कहना है कि दबंगों की पिटाई से परेशान होकर उनके चंगुल से भाग कर घर के भीतर घुस गई, लेकिन दबंग घर के भीतर घुस गए और उसे घर के बाहर खींच कर बेरहमी से मारा। महिला ने फिर कौशाम्बी के (Kaushambi) संदीपन घाट थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दे कर दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here