कौशाम्बी: रेलवे लाईन के किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के बाहर से निकली रेलवे लाईन के किनारे मिले युवक के शव की पहचान उसके पिता ने की l

0

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी कोखराज थाना में सोमवार की रात आठ बजे पुलिस को सुचना मिली थी कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह अखबारों में प्रकाशित ख़बर और वायरल फोटो से युवक के पिता फूलचंद्र ने शिनाख्त अपने लड़के राहुल कोरी पुत्र फूलचंद्र निवासी दीवर कोतारी थाना मंझनपुर के रुप में की l

मृतक के पिता फूलचंद्र ने बताया कि उनका लड़का कार मैकेनिक का काम करता है, मुंबई में काम कर रहा था। पीछले वर्ष एक सड़क दुघर्टना में उसके पैर टूट गया था, तभी से वो घर आ गया और धीरे -धीरे गुमसुम रहने लगा था, सोमवार की सुबह घर से करारी जानें के लिए निकला था। शाम को घर नहीं आने पर रिश्तेदार और दोस्तो से पूछा लेकीन जानकारी नहीं मिल सकी और मगंलवार सुबह अखबारों में प्रकाशित ख़बर से जानकारी हुई l

इस संबंध में जॉच अधिकारी भरवारी चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश पाठक ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है कि उनका लड़का सड़क दुघर्टना के बाद से गुमसुम था, उसी के चलते उसने आत्म हत्या कर ली है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here