कौशाम्बी: शराबी पिता ने की सारी हदें पार, अपने दुधमुंह बेटे की ली जान

बच्चे के रोने की आवाज से परेशान कलयुगी पिता ने उतारा मौत के घाट

0
Kaushambi

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी (Kaushambi) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ एक कलयुगी पिता ने अपने ही बच्चे की जान ले ली। पूरा मामला कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में एक शराबी पिता ने अपने एक मासूम बच्चे की जमीन पर पटक पटक कर जान ले ली।

सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि शराबी की पत्नी अपने बच्चे को लेकर अपने मायके में थी। पंद्रह दिन पहले डेढ़ माह के बच्चे को पत्नी मायके लेकर चली गई थी। 8 दिन पहले पत्नी के वापस न आने पर पिता बेटे को उठा लाया था।

साल भर पहले ही पति-पत्नी ने लव मैरिज की थी। शराब के नशे में रामबाबू रवि कुमार मौर्य ने अपने मासूम बच्चे को जमीन पर पटक पटक कर जान ले ली। जब तक शोरगुल व बच्चे की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भाग कर आए, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी पिता मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सैनी पुलिस आरोपी पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here