कौशाम्बी: मृतक होमगार्ड क़े घर से लाखों क़े जेवरात चोरी

0
Kaushambi

Kaushambi News: यूपी के कौशाम्बी करारी थाना क्षेत्र के म्योहर ग्राम सभा के नौबस्ता गांव में सात दिन पूर्व फांसी लगाकर मौत को गले लगाने वाले होमगार्ड क़े घर को चोरो ने निशाना बनाया है। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस कर आलमारी में रखे लाखों क़े जेवर उड़ा ले गए। सुबह होमगार्ड की पत्नी को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम जांच का अश्ववासन देकर चली आई।

जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के म्योहर ग्राम सभा के नौबस्ता गांव क़े जय नारायण होमगार्ड ने सात सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। जय नारायन की पत्नी मंजू पति शोक में डूबी है। उसे सुनाई भी कम देता है और मानसिक रूप से कमजोर है। मंजू मंगलवार की रात को घर में ताला लगाकर बगल क़े घर में अपने परिवार क़े साथ सोने चली गई थी।

मंगलवार की सुबह जब मंजू उठकर घर के अंदर गई तो देखा कि एक कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और अलमारी के अंदर बना लाॅकर टूटा हुआ है। लाॅकर में रखा सोने का झुमका, सोने की लॉकेट, एक मांथ बेंदी, दो सोने की अंगूठी, चांदी की बिछिया व बीस हजार रुपए नगदी रखा था। जिसे चोर उड़ा ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here