कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे संजय निषाद

संजय निषाद ने पूर्व की एक घटना को याद करते हुए कहा कि मैं जैसे ही रेल आंदोलन करने गया। वैसे ही की तड़तड़- तड़तड़ समाजवादियों ने गोली की बौछार कर दिया।

0

यूपी के कौशाम्बी जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद महाराजा गुहराज निषाद की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वह सपा पर जमकर बरसे।उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इन गोली चलाने वालों को सत्ता से हटाना है। किसी भी कीमत पर इन्हें कभी सत्ता में नही आने देना है। उन्होंने पूर्व की एक घटना को याद करते हुए कहा कि मैं जैसे ही रेल आंदोलन करने गया। वैसे ही की तड़तड़- तड़तड़ समाजवादियों ने गोली की बौछार कर दिया।

छह घंटे तक गोली चलाया। हमारे लोग लड़ते रहे, जिस तरीके से हम लोग मुगलों से लड़ा,उसी तरीके से समाजवादियों से लड़ा। इसमे कई लोग घायल हुए थे। मेरा एक भाई मारा गया था, मैं कसम खाया हूँ कि जिस तरह से त्रेतायुग में भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था, उन्होंने सेना देकर रावण को खत्म किया। उसी तरीके से इस युग में रामराज लाने के लिए इस बार भी बीजेपी की सरकार को बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here