कौशाम्बी: तेज रफ्तार ऑटो खाई में पलटा

ऑटो चालक की दबकर हुई मौत, कई सवारी हुए घायल।

0
Kaushambi

Kaushambi: मंझनपुर थाना क्षेत्र के पतौना पुल के पास सवारियों से भरा तेज़ रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में पलट गया, जिसमे कई लोग दब गए। आटो के नीचे दबकर ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य सवारिया घायल हो गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। ऑटो चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पतौना पुल के पास की है, जहाँ कौशाम्बी (Kaushambi) थाना क्षेत्र के अलवारा का रहने वाला तीरथ प्रसाद लोधी पुत्र जगन्नाथ प्रसाद लोधी ऑटो चालक है। वह अलवारा गांव से सिराथू सवारी लेकर गया हुआ था। वापसी में पतौना पुल के पास अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क के किनारे बनी खाई में पलट गई, जिसमें दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई सवारी घायल हो गई जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here