Kaushambi: प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव के बाद भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में बनाए गये मतगणना स्थल पर रखी गयी मतपेटिकाओ की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली है। वही तैनात अन्य सिपाहियों के मुताबिक छत से गिरने से मृतक कांस्टेबल की मौत बताई जा रही है। मृतक सिपाही कौशाम्बी पुलिस लाइन में तैनात था।
चायल सर्किल क्षेत्र के बने मतगणना स्थल भवन्स मेहता विद्यालय भरवारी में मतपेटिकाओं की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी। मृतक सिपाही का नाम राजीव सिंह बताया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर जनपद के आलाधिकारी सीओ, कोखराज थाना पुलिस सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है।मतगणना स्थल पर आखिर कैसे हुई कान्सटेबल की मौत का रहस्य का पर्दा पुलिस जांच व परिसर में CCTV के फुटेज के बाद सामने आयेगी।




