कौशाम्बी: मंझनपुर में दो भाइयों के घरो में हुई लाखों की चोरी

छत के सहारे घुसे चोरो ने दिया घटना को अंजाम।

0

उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी (Kaushambi) के मंझनपुर (Manjhanpur) थाना क्षेत्र के चकिया मलाक पिंजरी गांव में बीती रात चोरी ने दो सगे भाइयों के घरों में छत से घर के नीचे उतरकर सोने चांदी के जेवरात और लाखों की नगदी समेत चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

चकिया मलाक पिंजरी निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र मोहनलाल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोर मेरे व भाई कमल सिंह के घर में छत से नीचे उतर कर बक्सा व अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात और 5 लाख से अधिक की नगदी समेत फरार हो गए। 15 नवंबर को कमल सिंह की लड़की की शादी होनी थी। वहीं कुछ दिन बाद नरेंद्र सिंह के लड़के की सगाई का कार्यक्रम निश्चित किया गया था। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शमशाबाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here