कौशाम्बी: वाहन की बैटरी समेत पान की दुकान से इनवर्टर बैटरी उठा ले गए चोर

0
Kaushambi

Kaushambi: सैनी थाने के पास एक ही रात में दो चोरी की घटनाओं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जाता है कि अशोक कुमार पुत्र मैकू लाल ने गोमती में चाय पान की दुकान खोल रखी है। बीती रात उसकी गोमती तोड़ कर उसके अंदर रखा इनवर्टर और बैटरी चोर उठा ले गए हैं। मामले की सूचना अशोक कुमार ने थाना पुलिस को दी है। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र में हुई है। सैनी थाने के पीछे रामबाबू पुत्र भैया लाल का वाहन छोटा हाथी खड़ा था। आधी रात को छोटा हाथी वाहन की बैटरी चोर उठा ले गए हैं। मामले की सूचना रामबाबू ने पुलिस को दी है। दोनों घटनाओं का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। बीते 26 जनवरी 2023 को थाने के बगल वाली चाय की दुकान से स्कूटी चोरी हुई थी। 3 महीने के बाद भी स्कूटी चोरी का सैनी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here