कौशाम्बी: घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

महिला को ईलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज ले गए जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई l

0
32

यूपी के कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के अंजही पुरानी बाजार मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली, परिजनों और पड़ोसियों की मदद से महिला को ईलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज ले गए जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गईl

नगर के वॉर्ड 16 देहदानी राजेंद्र नगर के पुरानी बाजार गल्ला मंडी अंजही के रहने वाली स्नेहलता उम्र 65वर्ष पत्नि स्व अरुण केसरवानी जिनकी पति की मौत तीन वर्ष पहले हो चुकी है, घर में दो लड़के एक पवन जिसकी सादी हो गई है पत्नि और बच्चे भी है, दूसरा लडका पल्लो जिसकी सादी अभी नहीं हुई है l दोनों भाइयों में घर की संपत्ति बटवारे को लेकर विवाद हुआ था।

जिसके चलते अक्सर घर में झगडा हुआ करता था, इसी से अजीज आकार बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे स्नेहलता ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली, आग लगते ही चीख पुकार मच गई, मौके पर रहे बेटे पवन व पड़ोसियों ने आग बुझाई और इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन ले गए जहां ईलाज के दौरान दोपहर 1 बजे स्नेहलता की मौत हो गई l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here