कौशाम्बी: हर घर नल जल योजना का कार्य पड़ा ठप

गुणवत्ता विहीन कार्य की ग्रामीणों ने अफसरों से किया शिकायत

0

Kaushambi: सदर ब्लाक के जजौली ग्राम पंचायत में हर घर नल जल मिशन के तहत चल रहा कार्य कई माह से ठप पड़ा हुआ है। साथ ही ग्रामीणों ने अफसरों से गुणवत्ता विहीन कार्य कराने की शिकायत की है। आरोप है कि पाइप लाइन व पानी टंकी निर्माण में मानक की अनदेखी की गयी है। साथ ही कई माह से आधा अधूरा कार्य बंद पड़ा हुआ है।

मंझनपुर ब्लाक के जजौली ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के तहत पानी टंकी व पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि गांव के कई मोहल्ले में अब तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इसके अलावा पानी टंकी का निर्माण कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइन लाइन डालने में मानक की अनदेखी की गयी है। गांव में पाइप लाइन डालने के लिए गलियों के रास्तों को तोड़ने के बाद ठीक तरह से नहीं बनाया गया है। साथ ही पानी टंकी निर्माण में गुणवता की अनदेखी की जा रही है। निर्माण समग्री गुणवत्ता विहीन लगाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप भी उम्दा क्वालटी के नहीं लगाये जा रहे है। इससे घरों में पानी की सप्लाई बराबर मिलन पर भी आशंका जता रहें है। हालाकि पिछले कई माह से कार्य ठप होने से टंकी निर्माण व पाइप लाईन का कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है।

तोड़ने के बाद नहीं दुरुस्त हुई गांव की सड़के

जजौली ग्राम पंचायत में हर घर नल से जल योजना के तहत पाइप लाईन डालने के लिए गांव की सड़कों को ठेकेदार ने तुड़वा दिया था। आरोप है कि पाइन लाइन डालने के बाद रास्तों को ठीक से दुरुस्त नहीं कराया गया है। इससे गांव की गलियों में जगह-जगह जल जमाव हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत अफसरों से किया है।

बोले अफसर

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार (Kaushambi District Magistrate Sujit Kumar) ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहा है। गुणवत्ता विहीन कार्य का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here