बजट पेश होने के बाद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

केजरीवाल ने इस बजट को राम राज्य का बजट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का एलान किया है।

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस आज का बजट पेश होने के बाद की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस बजट को राम राज्य का बजट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का एलान किया है। इस योजना के तहत हर महिला को हर महीने एक हजार रुपये देने वाली योजना का भी जिक्र किया। सीएम केजरीवाल ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि मेरी सभी माताओं और बहनों को बधाई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की माताओं बहनों के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया गया है। ये कोई छोटी चीज नहीं है। ये दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा। ये कहना आसान है, लेकिन करना आसान नहीं है। जो महिलाएं कमाती नहीं हैं उन्हें घर में अपने पति-बेटे और रिश्तेदारों के आगे छोटी-छोटी बातों के लिए हाथ फैलाना पड़ता है। अब 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपये दिया जाएगा। ये एक बहुत बड़ी बात है। इस पर बहुत ज्यादा खर्च भी आएगा। लेकिन दिल्ली की सरकार इसके लिए कार्य कर रही है।

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता भी तय की गई है। उन्होंने कहा कि महिला या युवती की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए, महिला सरकारी पेंशन का लाभ ना ले रही हो, सरकारी नौकरी ना कर रही हो और इनकम टैक्स पेयर नहीं होनी चाहिए। इस योजना के लिए सेल्फ डिक्लियरेशन देकर भी महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इसकी प्रक्रिया चालू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here