Kerala: पूर्व प्रेमी द्वारा ऑनलाइन उत्पीड़न से तंग आकर लड़की ने की आत्महत्या

0
1
Kerala

केरल के कोट्टायम जिले में एक लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी द्वारा उसे ऑनलाइन रूप से परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। जिले के कडुतुरुथी सेक्टर के मंजूर गांव में सोमवार को महिला अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली है कि 26 वर्षीय अथिरा ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उनके पूर्व प्रेमी ने रिश्ता खत्म होने के बाद उन्हें ऑनलाइन परेशान करने लगा जिसे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में यह भी दावा किया कि साइबर हमलों के अलावा उस व्यक्ति ने दोनों के बीच की निजी चैट भी ऑनलाइन पोस्ट कर दी थी।

अथिरा मणिपुर में तैनात एक उप जिलाधीश की पत्नी की बहन थी जिन्होंने दावा किया कि वह ‘‘ऑनलाइन उत्पीड़न” से परेशान थी।

उप जिलाधीश ने पत्रकारों से कहा, वह पिछले कुछ दिन से ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना कर रही थी क्योंकि एक व्यक्ति ने उसकी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर दी थी। हमने एक शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन आरोपी छिपा हुआ था. पुलिस उसके ठिकाने का पता नहीं लगा पायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here