Kerala: प्रधानमंत्री मोदी को बम से उड़ाने की मिली धमकी

0
1
Prime Minister Modi

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय केरल यात्रा पर जाने वाले हैं। इस बीच एक धमकी भरा लेटर मिला है। जिसमें लिखा है कि, पीएम मोदी को राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाया जाएगा। इस धमकी भरे लेटर की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के कार्यालय में कोच्चि के एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से मलयालम में लिखा गया पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने इस पत्र को पिछले सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था।

पुलिस ने पत्र की जांच शुरू की तो उसमें एनके जॉनी नाम के एक व्यक्ति का पता लिखा था। पुलिस ने कोच्चि के मूल निवासी जॉनी से पूछताछ की तो उसने पत्र लिखे जाने से इनकार कर दिया। हालाँकि, एनके जॉनी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया, जो उसके खिलाफ द्वेष रखता है।

एनके जॉनी ने कहा कि, पुलिस ने उनकी लिखावट से पत्र का मिलान किया है। इससे साफ है कि पत्र के पीछे वह नहीं था। उन्होंने कहा कि, हो सकता है कि धमकी के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो जो द्वेष रखता हो। मैंने उन लोगों के नाम साझा किए हैं जिन पर मुझे शक है।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से संबंधित वीवीआईपी सुरक्षा योजना को लीक करने के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here