हरदोई में केशव प्रसाद मौर्या बीजेपी प्रत्याशी संजय मिश्रा के समर्थन में की जनसभा

उपमुख़्यमंत्री ने हरदोई की सभी 13 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है।

0

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज शाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान कई लोगो वहाँ मौजूद रहे। वही स्टेज पर मौजूद उपमुख़्यमंत्री ने हरदोई (Hardoi) की सभी 13 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है।

मंच पर भाषण देने के दौरान उपमुख़्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा गोरखपुर में दिए गए बयान कि, ‘सड़कों पर बरसात में गाड़ी की जगह नाव चलती है।’ इस बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘अखिलेश यादव फ्रस्ट्रेशन में है।’

वही इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के अलावा मंच पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सांसद जयप्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here