कोटा: शिव बारात के करीब 14 बच्चे करंट की चपेट में आये, ओम बिरला ने किया दुःख व्यक्त

0
Kota

राजस्थान के कोटा शहर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, यहाँ के कोटा शहर में दिल दहला देने वाली हादसे की खबर है। कोटा शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के दौरान करीब 14 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलस गए हैं। सभी बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला कोटा से सांसद हैं। वह भी बच्चों की हालत जानने अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

ओम बिरला करंट की चपेट में आने वाले बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया है और घायल बच्चों की हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिया है। ओम बिरला ने अस्पताल के डॉक्टर्स को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत होगी तो घायल बच्चों को जयपुर भी रेफर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here