पटना स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे लालू यादव

नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था।

0

बिहार की राजनीती में इन दिनों खूब हलचल मची हुई है। वही प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी काफी सक्रीय है। अब इस बीच लालू प्रसाद यादव की भी मुश्किलें कम नहीं हो रही है। जहाँ आज राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना स्थित दफ्तर में पेश होने के लिए गए है।

उनसे ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। लालू प्रसाद को 29 जनवरी और तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को पेश होने कहा गया था। आज लालू प्रसाद यादव ईडी के सवालों का जवाब देने पहुंचे हैं।

इससे पहले 19 जनवरी को ईडी की टीम राबड़ी आवास पहुंची। एक अधिकारी की ओर समन के कागजात दिया था। इसे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से रिसीव किया था। इससे पहले भी ईडी की टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों पूछताछ के लिए समन भेजा था।

आरोप है कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव इस घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं। बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी। जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here