अमृतसर में आज बस स्टैंड इलाके से मलोट से आए एक व्यापारी की गाड़ी से 3 लाख 50 हज़ार लूटे जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, व्यापारी अपने होटल में था और उसने गाड़ी में अपने ड्राइवर को छोड़ा हुआ था।
ड्राइवर के अनुसार उसकी तबीयत खराब होने की वजह से वह पैसों वाला बैग गाड़ी में ही छोड़कर दवाई लेने गया। जहाँ महेश 15 मिनट में वह वापस आ गया लेकिन जाकर पाया की गाड़ी से बैग बाहर गिरा हुआ था और उसमें से पैसे भी नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दिया वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना से कानून व्यवस्था के ऊपर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।














