लखनऊ: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक मामला सामने आया है। यहां पर एक किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार के लोग काफी सदमे में है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

झोपड़ी में फांसी लगाकर किशोरी ने की आत्महत्या

राजधानी लखनऊ (Lucknow) के कुशियाखंदा थाना गोबरधाना जनपद बक्शा असम के मूल निवासी जुलहाश मियां पुत्र इब्राहिम वर्तमान में अपने परिवार के साथ झुग्गी-झोपड़ी गोविन्द विहार, कमता में रह रहे है। उनके द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया कि उनकी पुत्र सुरिया उम्र करीब 14 वर्ष ने झोपड़ी में लगे लकड़ी के बल्ली से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना मिलते ही एसआई परवेज अंसारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उनके द्वारा बताया कि मृतका के पिता कबाड़ी का काम करते है। फिलहाल में पुलिस की तरफ से पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

पुलिस इंस्पेक्टर ने मामले के बारे में दी जानकारी

कुशियाखंदा थाना गोबरधाना मे किशोरी के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में एसआई ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो किशोरी को फांसी के फंदे से उतार लिया गया था। किशोरी के गले पर फांसी के निशान पाये गये है। जब यह घटना हुई तो परिवार के लोग घर के बाहर मौजूद थे। पूछताछ में कुछ परिवार में आपसी विवाद बताया जा रहा है। किशोरी की मौत कैसे हुई है अब यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से परिवार के लोग काफी सदमे में है और फिलहाल मे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here