लखनऊ: शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा, एक की मौके पर मौत

कानपुर की तरफ से कमता की ओर जा रहे चार वाहन समिट बिल्डिंग के पास टकरा गए। इससे एक कार ट्रक के नीचे आ गई। कार में दो लोग सवार थे।

0

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, यूपी के लखनऊ में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा हुआ। कानपुर की तरफ से कमता की ओर जा रहे चार वाहन समिट बिल्डिंग के पास टकरा गए। इससे एक कार ट्रक के नीचे आ गई। कार में दो लोग सवार थे।

जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। बुरी तरह से घायल ड्राइवर को हॉस्पिटल ले जाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में फंसे शव को निकालने के लिए उसे काटना पड़ा। मरने वाले की शिनाख्त अभी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here