Madhya Pradesh: नाबालिक लड़कों ने की 12 वर्षीय दोस्त की हत्या

0
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के सिवनी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में तीन नाबालिग लड़कों ने अपने 12 वर्षीय दोस्त को सूने मकान में ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। तीनों लड़कों का उससे पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और नतीजा यह हुआ कि सभी ने उसे बुलाकर मारने की योजना बनाई। हिंसक अपराधियों की तरह काम करते हुए कथित तौर पर पहले तीनों ने साइकिल की चेन से उसका गला घोंट दिया। फिर उसे कुचलने के प्रयास में उसके सिर पर पत्थर फेंका गया। तीनों इसके बाद भी नहीं माने और मीट काटने वाले धारदार चाकू से उसका गला काट दिया।

इस जघन्य हत्या के बाद पुलिस ने तीनों अपराधियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृश्यता में इस हत्या के पीछे की वजह पुराने विवाद को मान रही है। वहीं इस पूरी हत्या को अंजाम जिस पेशेवर तरीके से दिया गया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों ने इंटरनेट के माध्यम से इस घटना को अंजाम देने की प्लानिंग की होगी।

योजनाबद्ध से हत्या

इस पूरी हत्या को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी नाबालिक है। दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार बरघाट थाना क्षेत्र के मगरकठा गांव में रहने वाले 12 वर्षीय दीपू उर्फ दीपांशु भारद्वाज से तीनों आरोपी बच्चों का किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से दीपू की हत्या की प्लानिंग की और उसे सुनसान पड़े मकान में ले गए। तीनों नाबालिक बच्चों ने पेशेवर मुजरिम की तरह उसकी सबसे पहले साइकिल की चैन से उसका गला घोट दिया। उसके बाद सर पर पत्थर पटककर कुचलने की कोशिश की गई। तीनों इसके बाद भी नहीं माने और मीट काटने वाले धारदार चाकू से उसका गला काट दिया।

तीनों आरोपी नाबालिक

तीनों नाबालिक आरोपियों में एक की उम्र 16 साल है। वहीं दो सगे भाइयों की उम्र 14 साल व 11 साल बताई जा रही है। आरोपियों ने पहले साइकिल चैन से उसका गला दबाया और फिर उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। जब वह जोर से चिल्लाने लगा तो एक आरोपी ने घर पर रखे बकरा काटने के चाकू से दीपू के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन कट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here