Madhya Pradesh: नशे में धुत बाइक सवार ने पिता पुत्र को मारी टक्कर, मौत

नशे में धुत एक युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

0
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गयी है। नशे में धुत एक युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक के मोरडोंगरी ओर मुजावर के बीच मुजावर रैय्यत में हुआ। सौंसर निवासी विजय अहके मोरडोंगरी से मुजावर की ओर जा रहा था। मुजावर रैय्यत में सामने से बाइक से आ रहे अपतरा निवासी नरेश डेहरिया और उसके पीछे बैठे वासु डेहरिया को उसने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पिता और पुत्र दोनों सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की तुरंत मौत हो गई। सूचना पर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची। घायल विजय अहके को परासिया अस्पताल पहुंचाया गया। विजय को सिर में गंभीर चोट आई है। बांए पैर की हड्डी टूट गई। उसे छिंदवाड़ा भेज दिया गया।

सौंसर निवासी विजय अहके अपनी पत्नी को लेने गुरुवार को मोरडोंगरी आया था। शुक्रवार एक बजे वह घर से निकला। वह अपनी पत्नी को भी ले जाना चाहता था। लेकिन उसके नशे में धुत होने से साढ़ू भाई ने महिला को जाने नहीं दिया। जिससे विजय अकेला चला गया और पिता पुत्र के लिए काल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here