Maharashtra: गधे ने किया वृद्ध पर प्राणघातक हमला

0
Maharashtra

महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) का एक वीडियो सामने आया है। जो की काफी हैरान कर देने वाला है। दरअसल, यहां एक गधे ने एक बुजुर्ग पर अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। जहाँ ये पुई घटना कैमरे में कैद हो गयी है। जैसा की आप सब जानते जानते है गधा आमतौर पर शांत स्वभाव का जानवर होता है लेकिन कोल्हापुर से जो वीडियो सामने आया है उसमें एक गधा एक वृद्ध पर अचानक से आकर हमला करता है और उसे काफी देर तक मारता रहता है। जहाँ ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) से जो वीडियो आया है। वह घटना कल यानी 7 जुलाई सुबह 11 बजे की है। इसमें दिख रहा है कि सड़क से एक बुजुर्ग गुजर रहा है और वहीं किनारे पर एक गधा खड़ा हुआ है लेकिन तभी अचानक से गधा तेजी से शख्स की ओर भागता है और उसपर पूरी जोर से हमला करता है।

हैरानी की बात तो ये है कि गधा ना सिर्फ बुजुर्ग को मारता है बल्कि उसे नीचे गिराकर उसे पैरों के नीचे दबा लेता है। ये घटना देख सड़क से गुजर रहे राहगीर शख्स को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन नाकाम रहते हैं। इसके बाद एक शख्स गधे पर पत्थर से वार करता है लेकिन तब भी वह शख्स को दबाए रखता है। कुछ और लोग इतनी देर में गधे को फिर डंडे से मारते हैं। तब भी वह बुजुर्ग शख्स पर काफी देर तक हमला करता रहता है।

बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों में गधे द्वारा लोगों पर हमले की यह दूसरी घटना सामने आई है। यह घटना कोल्हापुर के गांधीनगर की है, जो सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों मे दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here