मैनपुरी: भाजपा मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- किसानों को पार्टियां कर रही गुमराह

0
BJP minister targeted opposition parties

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा दिल्ली से प्रदेश मंत्री अशोक यादव पहुंचे। यहां उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा।

अशोक यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड की परामर्शदात्री समिति के नव नामित सदस्य अशोक यादव मैनपुरी (Mainpuri) पहुंचे। जहाँ कुरावली रोड स्थित श्रीदेवी मेला मंदिर के निकट कृष्णराज खाद बीज भंडार के सामने उनका भविष्य स्वागत किया गया भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजकुमार यादव डॉक्टर कैलाश शाक्य समेत बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं अशोक यादव का फूल मानव से सम्मान किया।वहीं अशोक यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब तीन कृषि बिल वापस ले लिए गए हैं तो किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं किसानों का आंदोलन विपक्षी दलों के इशारे पर हो रहा है इस आंदोलन का कोई मतलब नहीं है किराड़ी बॉर्डर पर एक किसान की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस का एक सिपाही भी मारा है किसानों को इस तरह के आंदोलन नहीं करना चाहिए।

हमारी सरकार से हर व्यक्ति खुश

अशोक यादव ने रोजगार के सवाल पर कहा की हर वर्ष रोजगार मेला लगाकर लाखों बेरोजगारों को रोजगार दिया जा रहा है महंगाई के मुद्दे पर गोल-गोल जवाब देते हुए बचाव की मुद्रा में दिखाई दिए! रोजगार के सवाल पर स्वरोजगार स्थापित करने पर जोर देते हुए दिखाई दिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा किसी मुद्दे को लेकर चुनाव में उतरेगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा शांति पर विकास से आती है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने जो भी जनता से वादे किए थे उन वादों को पूरा किया है। हमारी पार्टी को जनता का समर्थन मिला है और फिर से हमारी एक बार केंद्र में सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here