मैनपुरी: डिंपल यादव बोली- वैलेट पेपर से क्यों नहीं करा रही सरकार चुनाव

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और वर्तमान में सांसद डिंपल यादव ने वैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात रखी है। उन्होंने कहा कि बाकी के देश वैलेट पेपर से चुनाव कर रहे हैं तो अपने देश में क्यों नहीं हो रहे।

CAA के नाम पर जनता को भटका रही सरकार

मैनपुरी (Mainpuri) में वर्तमान में मौजूद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को सपा के तरफ से एक बार फिर से लोकसभा का प्रत्याशी फिर बनाया गया है। जिसको लेकर डिंपल लगातार लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं। वही आज उन्होंने जनता के बीच पहुंचकर जनता से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी की प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को चुनाव के दौरान इसलिए लागू किया है कि वह इसका फायदा उठा सके। लेकिन असल में उनके पास मुद्दों से भटकाने का यह तरीका अच्छा है। देश में लोगों के पास रोजगार नहीं है। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। देश का किसान काफी परेशान है। लेकिन सरकार इस बात पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं ममता बनर्जी की चोटिल होने पर उन्होंने कहा कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।

वैलेट पेपर से चुनाव कराने की कही बात

डिंपल यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है कि लोगों को हमेशा से यह लगता है कि ईवीएम के जरिए भारतीय जनता पार्टी जीतने का काम कर रही है। अगर जनता को ऐसा लग रहा है तो सरकार को उनकी बात को समझना चाहिए निर्वाचन आयोग को उनकी बात को समझना चाहिए। क्योंकि दुनिया भर में EVM पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है। बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों में वैलेट पेपर से चुनाव कराए जा रहे हैं।जब इन देशों में वैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं तो हमारे भारत में वैलेट पेपर से चुनाव क्यों नहीं हो सकते हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में यूपी में इंडिया गठबंधन को 7 सीटें मिलने पर डिंपल यादव ने कहा है कि जितनी भी सर्वे कराए जाते हैं यह बीजेपी स्पॉन्सर वाले होते हैं। अभी वक्त काफी है बाद में पता चल जाएगा कि कौन जीत रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here