मैनपुरी: विनीत यादव ने सैकड़ो समर्थकों के साथ बीजेपी का थामा दामन

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में विनीत यादव अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंच गए। यहां पर उन्होंने बीजेपी का दामन थामते हुए भाजपा के लिए काम करने की बात कही।

विनीत यादव बोले- सपा यादवो को करती है गुमराह

मैनपुरी (Mainpuri) में समाजवादी पार्टी के द्वारा डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल सी शुरू हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी जल्द ही डिंपल यादव के सामने अपना मजबूत प्रत्याशी उतारने की कोशिश करेगी। वही यादवों की कही जाने वाली समाजवादी पार्टी को मैनपुरी से सपा को एक झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां यादव महासभा के महासचिव विनीत यादव ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी का दामन थामने के बाद उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार हुआ करती थी तो अखिलेश यादवो के तरफ नहीं देखतें थे जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तब भी किसी ने भी यादव के तरफ नहीं देखा तो हमने भी सोचा कि हर जगह हमारा यही हाल है तो इससे बेहतर तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसलिए हम लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

भाजपा लोकसभा का देगी टिकट तो लड़ेंगे जरूर

भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद विनीत यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हमने अपने समर्थकों के साथ भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। हम कभी समाजवादी पार्टी के साथ में नहीं थे। लेकिन हमने भाजपा को इसलिए ज्वाइन किया है क्योंकि भाजपा में सभी का एक साथ कल्याण किया जाता है। वही मीडिया के द्वारा उनसे संभावित प्रत्याशी पूछे जाने पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी लोकसभा से हमें चुनावी मैदान में उतरेगी तो हम चुनाव जरूर लड़ेंगे और यहां से कमल खिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here