मेरठ: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

0
Meerut Illegal arms factory

यूपी के मेरठ (Meerut) में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस लगातार अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा और फैक्ट्री में बन रहे अधबने हथियारों को बरामद किया।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस

मेरठ (Meerut) जिले के थाना लोहिया नगर पुलिस ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 20 बने-06 अधबने हथियारों के साथ ही हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। बता दों कि इससे पहले कल शहर की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए। तीन लोगों को गिरफ्तार किया था,जिनके पास से बने-अधबने हथियार बरामद हुए थे।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री के बारे में एसएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मेरठ पुलिल को मिली कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए आज देर शाम बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर नियन्त्रण पाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना लोहियानगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिये क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस सूचना पर थाना लोहियानगर प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने क्षेत्र में बन्द पडे अहाता के पास एक बदमाश उमरदराज(35) को अवैध शस्त्र बनाते हुए जा दबोचा। पुलिस ने मौके से 20 बने एवं 06 अधबने कुल 26 तंमचे व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 106/2024 धारा 3/5/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here