मेरठ: संपत्ति विवाद में युवक की गोली लगने से मौत

अकबरपुर सादात में संपत्ति के विवाद में युवक की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वही उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

0

यूपी के मेरठ जिले में आज यानि शुक्रवार को एक बड़ी घटना हो गई। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में संपत्ति के विवाद में युवक की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहां आनन- फानन में युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अकबरपुर सादात गांव में ऋषिपाल के परिवार में शुक्रवार सुबह संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान ऋषिपाल का बड़ा पुत्र विपिन सीने में गोली लगने से घायल हो गया, वही उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विपिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि ऋषिपाल अपने छोटे पुत्र के नाम सारी संपत्ति करने की बात कर रहा था। इसे लेकर विपिन और उसकी पत्नी परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here