MI vs GT, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया

0
MI vs GT

MI vs GT, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच के 57वें मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 218 रन बनाने के बाद गुजरात की पारी को आठ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया। मुंबई इंडियंस वर्तमान में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 11 मैचों में छह जीत हासिल की हैं। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस की पारी

टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की और अपने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 218 रन बनाये। कप्तान रोहित शर्मा ने 29 और ईशान किशन ने 31 रन बनाए। विष्णु विनोद 30 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या ने नाबाद 103 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव को अपनी बहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

गुजरात की पारी

218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को मुंबई ने आठ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया। गुजरात के लिए सर्वाधिक राशिद खान ने 32 गेंद में 10 छक्के और तीन चौको की मदद से नाबाद 79 रन बनाये। विजय शंकर ने 14 गेंदों पर 29 रन बनाए। विजय शंकर ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 31 रन देकर तीन विकेट लिये। पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय को 2-2 कामयाबी मिली। इसके अलावा जेसन बेहरडॉफ ने हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया।

MI vs GT प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग इलेवन: रिद्धिमान साहा (WK), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (C), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here