Moradabad: बुर्खा पहनी हुई युवती के साथ कुछ युवको ने की बदसलूकी

0
Moradabad

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में नज़र आ रहा है कि कुछ लोग बुर्खे में खड़ी युवती और उसके साथ मौजूद युवक के साथ बदसलूकी व मारपीट करते नजर आ रहे हैं। ये लोग युवती से बोल रहे हैं कि “कब्र में नहीं जाना है, मुस्लिम लड़के मर गए क्या?” वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को अरेस्ट भी कर लिया है।

यह है पूरा मामला

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती मार्केट से कपड़े खरीद कर अपने गांव की तरफ जा रही थी। तभी उसको उसके ही गांव का एक युवक उसे मिल गया और वह बाइक पर बैठकर उसके साथ घर जाने लगी। इतने में मार्केट में स्थित दुकानदारों, जिनमें से एक का नाम शाने आलम बताया जा रहा है उसने और उसके साथियों ने युवती व युवक के साथ गाली गलौज की और युवती के साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट करते हुए युवती से कहा कि, “अपने पिता को बुला अपने पिता का नंबर दे।” जिसपर युवती ने आरोपियों से कहा कि, “तुम्हें इस बात से क्या मतलब है।”

बता दे कि आरोपी युवक ने कहा कि, “तू मुसलमान है तुझे कब्र में नहीं जाना है क्या?” वही, युवती ने कहा, “मेरे पड़ोस का है मेरे साथ आ गया तो तुम्हें क्या परेशानी है?” आरोपी युवक फिर बदसलूकी करते हुए युवती से बोलता है, “मुसलमान लड़के मर गए हैं क्या? क्यों घूम रही है तू इसके साथ।”

वही, इसके बाद आरोपी युवक बुर्के में मौजूद युवती का मोबाइल छीन लेता है और युवती रोने लगती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here