सांसद कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की नकल, मेघवाल का आया रिएक्शन

0
Kalyan Banerjee

आज विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की नकल करते दिखे। संसद के दोनों सदनों से निलंबित किए गए विपक्षी सांसद आज यानि मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे।

इसी वक्त टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की नकल उतारी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने उनकी नकल करने के लिए तृणमूल सांसद की आलोचना की। जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है।’

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘I.N.D.I. A.’ अलायन्स के सांसदों ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। देश के उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जी का राहुल गांधी और घमंडिया गठबंधन के सदस्यों द्वारा संसद भवन परिसर में किया गया अपमान अत्यंत निंदनीय है। विपक्ष को संवैधानिक पदों और संस्थाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here