अतीक की मौत के बाद मुख़्तार की बढ़ी मुश्किलें

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ़सा अंसारी को 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश घोषित किया गया है।

0
55

उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की हत्या के बाद अब मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी अफ़सा अंसारी (Afsa Ansari) को 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश घोषित किया गया है। हालही में ये खबरें सामने आई थीं कि, अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद से मुख्तार अंसारी भी डरा हुआ है। मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है और अतीक अहमद मामले के सामने आने के बाद यहां की सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालही में मुख्तार अंसारी को रातभर नींद नहीं आई थी और उसे अपनी बैरक में अकेले टहलता हुआ देखा गया था। बता दे कि, मुख्तार अंसारी भी अतीक अहमद की तरह एक माफिया डॉन है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि, अतीक अहमद की मौत के बाद से मुख्तार अंसारी न ठीक से सो रहा है और न ही खा रहा है। वही बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा काफी सख्त कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here