मुंबई: आग की लपटों में समा गई डाऊन टाऊन की इमारत

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियां पहुंची हैं। ये आग दोपहर करीब 2 बजे लगी थी।

0

मुंबई से सटे डोंबिवली के पास खोनी पलावा की डाऊन टाऊन इमारत में भयंकर आग लग गई है। बताया जा रहा है कि सातवे मंजिल पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिस कारण यह भीषण आग लगी है। इस इमारत में तीसरी मंजिल तक लोग रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी मिली है कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियां पहुंची हैं। ये आग दोपहर करीब 2 बजे लगी थी।

डाऊन टाऊन इमारत में इतनी भीषण आग बिल्डिंग के मीटर बॉक्स से फैली। इसके बाद ये आग केबल और वायर के ज़रिए बाकी फ्लोर के गैलरी एरिया में तक फैल गई। दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियों ने मिलकर फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात है कि इसमें कोई भी शख्स फंसा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here