मुरादाबाद: दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते नर्सिंग होम पर की फायरिंग

0
Muradabad Nursing Home

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Muradabad) में दबंगों ने एक नर्सिंग होम पर जमकर फायरिंग की जिसके पास नर्सिंग होम में मौजूद स्टाफ के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर जांच पड़ताल शुरू की गई।

नर्सिंग होम पर हुई फायरिंग के बाद डर के माहौल में स्टाफ

मुरादाबाद (Muradabad) के थाना कटघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दबंगों ने एक नर्सिंग होम पर जमकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद नर्सिंग होम के अंदर मौजूद स्टाफ के लोगों में डर का माहौल देखने को मिला। बताते चलें कि मामला नेशनल हाईवे स्थित भारत पंप के सामने ही ए आर हॉस्पिटल स्थित हे। बीती रात ए आर हॉस्पिटल में उस समय डर का माहौल उत्पन्न हो गया। जब रात समय करीब 10:30 पर कुछ दबंग बदमाशो ने हॉस्पिटल स्टाफ के ऊपर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद स्टाफ कोई लोग इधर-उधर भागने लगे और पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।

घटना के बारे में नर्सिंग होम की तरफ से दी गई जानकारी

ए आर हॉस्पिटल की डायरेक्टर (संचालिका) डॉक्टर सबा ने बताया कि हम लोग रात के समय लगभग 10 बजे पर खाना खा रहे थे। तभी कुछ लोग हमारे हॉस्पिटल के सामने गाली गलौच कर रहे थे। मैने जाकर देखा तो कुछ लोग बाइक पर खड़े थे। और दो युवकों के हाथ में तमंचे थे, जैसे ही तमंचे से युवकों ने फायरिंग की तो मैं नीचे बैठ गई जिससे उनके वार खाली निकल गया, तीसरी बार में बदमाश अस्पताल के अंदर फायरिंग करते हुए वहां से भागने लगे, तभी हॉस्पिटल के स्टाफ ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया लेकिन रामगंगा नदी के पुल तक बदमाशों का कोई पता नहीं चला फायरिंग से पूरे स्टाफ में दहशत का माहौल बना हुआ है वही हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया कि हमें अपनी जान का खतरा बना हुआ है डॉक्टर सबा ने फायरिंग की सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने मौके का जायजा लेकर थाना कटघर इंस्पेक्टर को सूचना दी मौके पर पहुंचे सी ओ कटघर और एसएचओ कटघर ने मौके का जायजा लेते हुए सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here