मुरादाबाद: गरीबों को ठंड से बचने के लिए जन सेवा न्यास ने बांटे कंबल

0

यूपी के मुरादाबाद (Muradabad) में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जन सेवा न्यास मदद के लिए सामने उतर आया है। संगठन के तरफ से लोगों को ठंड से बचाने के लिए उनको कंबल देने का काम किया गया।

ओम भवन में गरीबों को बांटे गए कंबल

उत्तर प्रदेश में इस वक्त कड़ाके की ठंड और शीत लहर के वजह से लोग काफी परेशान है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए मुरादाबाद (Muradabad) में जन सेवा न्यास के लोग सामने आ गए। उन्होंने लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल देने का काम किया। बताते चलें कि ओम भवन में संघ कार्यालय पर गरीबों को कंबल बांटने का काम किया गया। यहां पर संगठन से जुड़े लोग पहुंचे जिन्होंने गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल दिए। इस दौरान कंबल पाने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली।

संगठन ने कहा स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चल रहे हम

जन सेवा न्यास की तरफ से गरीबों को कंबल बांटे जाने को लेकर विभाग के प्रचारक वतन कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की जिस प्रकार विवेकानंद जी ने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया। उनका कहना था कि असहाय व्यक्ति की सेवा ही परमात्मा की सेवा है।मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों कम्बल वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कम्बल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here