नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे ने महिला रेल कर्मी सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन

0
National Federation of Indian Railways

MUMBAI: नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (National Federation of Indian Railways) के तत्वाधान में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री शरीफ खान और महासचिव श्री R G काबर के नेतृत्व में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मुम्बई मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री P K सिंह साहब और मंडलमंत्री श्री किरण पाटिल ने गोडबोले हाल चर्चगेट मुम्बई में महिला रेल कर्मी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन में मुम्बई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री नीरज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती जोशना चोपड़ा, पश्चिम रेलवे की मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती मंजुला मैडम और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं जानी मानी सलाहकार और प्रेरक श्रीमती सीमा देसाई नायर सहित कई गणमान्य अतिथि पश्चिम रेलवे मुख्यालय और मंडल कार्यालय की महिला अधिकारियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण मुम्बई मंडल से करीब 100 से अधिक महिला रेलकर्मीयों ने हिस्सा लिया।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ सूरत से सूरत शाखा की महिला पदाधिकारी श्रीमती चरुशिला पाटिल के नेतृत्व में 9 महिला कर्मीयों ने हिस्सा लिया। श्रीमती जागृति पटेल, श्रीमती खुश्बू शर्मा, श्रीमती जय राजेन्द्र, श्रीमती संजीवनी, श्रीमती शोभा, श्रीमती चंदा भारद्वाज, श्रीमती लीना सुरती, कुमारी अनिता शर्मा एवं श्रीमती शिल्पा देसाई ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और प्रेरता श्रीमती सीमा देसाई नायर ने महिलाओं को सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया और उन्हें मजबूत हो स्वयं प्रेरणा और उदहारण बन देश, रेलवे और मजदूर संगठन के सेवा करने का आग्रह किया। WRMS द्वारा आयोजित उपरोक्त महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से देश, रेल और मजदूर आंदोलन निश्चित रूप से नए आयामो को छुएगा और देश विदेश में भारत का नाम रोशन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here