भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बताया है कि देश के Highways की ओर 16 हजार करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई है। NHAI ने करीब 900 लंबे राजमार्ग के लिए यह राशि जुटाई है। और आपको बता दे असेट मोनेटाइजेशन के जरिये एनएचएआइ की ओर से जुटाई गई यह अब तक की सबसे ज्यादा राशि है। आइए पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं की कितने हाईवे से कितने पैसो की कमाई हुई है।
900 हाईवे से जुटाई गयी रकम
NHAI ने करीब 900 लंबे राजमार्ग के लिए यह राशि जुटाई है। असेट मोनेटाइजेशन के जरिये एनएचएआइ की ओर से जुटाई गई यह अब तक की सबसे ज्यादा राशि है। राष्ट्रीय राजमार्ग इन्फ्रा ट्रस्ट (NHIT) ने मंगलवार को बताया कि उसने NHAI की सड़कों के अधिग्रहण के लिए तीसरे दौर में यह राशि इक्विटी और डेट के जरिये जुटाई है।
कहां से कितना पैसा मिला?
इसमें इक्विटी के जरिये 7,272 करोड़ रुपये और डेट के रूप में 9 हजार करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट (इनविट) के कुल तीन दौर में एनएचआइटी कुल 26,125 करोड़ रुपये की राशि जुटा चुकी है। एनएचआइटी इस समय 15 राज्यों में 1,525 करोड़ लंबी टोल सड़कों का संचालन कर रही है। यह सड़कें कुल नौ राज्यों में हैं।














