नितिन गडकरी: न तो दक्षिणपंथी और न ही वामपंथी, हम जाने-माने अवसरवादी हैं

नितिन गडकरी ने कहा, मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता।

0

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अवसरवादी राजनेताओं के सत्ताधारी दल से जुड़े रहने की इच्छा पर चिंता जाताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की “विचारधारा में गिरावट” लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है। बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने कहा कि अपनी विचारधारा पर दृढ़ नेताओं की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा, ‘मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती।’

हमारी समस्या विचारों की कमी है: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ये बातें लोकमत मीडिया समूह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहीं। जिसमें सांसदों को उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बीजेपी नेता ने कहा, ‘हमारी बहसों और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है, हमारी समस्या विचारों की कमी है।

विचारधारा में गिरावट, जो हो रही है, लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं: गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा, ‘ऐसे लोग भी हैं जो अपनी विचारधारा के आधार पर दृढ़ विश्वास के साथ खड़े हैं, लेकिन इस तरह के लोगों की संख्या घट रही है और विचारधारा में गिरावट, जो हो रही है, लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। नितिन गडकरी ने आगे कहा, ‘न तो दक्षिणपंथी और न ही वामपंथी, हम जाने-माने अवसरवादी हैं, कुछ लोग ऐसा लिखते हैं, और सभी सत्तारूढ़ दल से जुड़े रहना चाहते हैं।’

इन नेताओ को मिला पुरस्कार

बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर और बीजू जनता दल के राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा को साल के सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बहुजन समाज पार्टी से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली और माकपा के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास को सर्वश्रेष्ठ नए सांसद का पुरस्कार मिला। समारोह में बीजेपी सांसद मेनका गांधी और समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर और भाजपा सांसद सरोज पांडे को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का पुरस्कार मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here