Noida: कंपनी के शेयर मैनेजर का कमरे में मिला शव

बंद कमरे के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

0
noida

नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर पीआई-1 में बुधवार की रात गुलमोहर सोसाइटी में एक शेयर मैनेजर की लाश उसके कमरे में मिली। यह जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि बंद कमरे के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि अधिक शराब पीने की वजह से मैनेजर की मौत हुई है। मौके से शराब की बोतलें मिली है।

बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि गुलमोहर सोसायटी में गौरव श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते थे। वह इंडिया बुल्स कंपनी में शेयर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने बुधवार शाम को सूचना दी कि श्रीवास्तव के कमरे से बदबू आ रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर दाखिल होने पर उन्होंने गौरव का शव देखा। कमरा अंदर से बंद था।

उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी नहीं थी। वह अपनी सात साल की बेटी को लेकर दस दिन पहले स्वीडन चली गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि गौरव लिवर की बीमारी से ग्रसित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here